अमर उजाला
Fri, 2 May 2025
हिट अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज पंचायत का बहुप्रतीक्षित चौथा सीजन 2 जुलाई को प्रीमियर के लिए तैयार है।
दर्शकों को सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब इससे जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।
आज शुक्रवार को दुर्गेश कुमार के साथ एक मीम के माध्यम से टीजर रिलीज की तारीख की घोषणा की गई।
मीम का टैगलाइन था 'देख रहा है बिनोद', एक कमेंट भी पिन किया गया था, जिसमें लिखा था- बायो चेक करें
प्राइम वीडियो के बायो में टीजर की तारीख की घोषणा की गई थी। टीजर शनिवार को रिलीज होगा।
3 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो ने इंटरनेट स्टार्स दर्शन मगदुम, भूपेंद्र जोगी, जिया मानेक और विजय कुमार अभिनीत एक मनमोहक विशेष वीडियो के साथ पंचायत की पांचवीं वर्षगांठ मनाई।
सीरीज में सचिव जी की भूमिका निभाने वाले जितेंद्र कुमार भी वर्चुअल समारोह में शामिल हुए थे।
शिल्पा शेट्टी ने पूरा किया अपना बरसों पुराना सपना, देखे झलकियां