'...तो आपने गलती कर ही दी!' भारत की हार पर बिग बी से सवाल पूछ रहे लोग
अमर उजाला
Sun, 19 November 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है
Image Credit : सोशल मीडिया
भारत की हार पर देश के क्रिकेट प्रेमी मायूस हैं, इस बीच लोग सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन से पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने फाइनल मैच देखा था?
Image Credit : सोशल मीडिया
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटस साझा किया है, जिसमें लिखा है 'कुछ नहीं', इस पर यूजर्स ने बिग बी से कई सवाल पूछ डाले
Image Credit : सोशल मीडिया
दरअसल, विश्व कप के सेमी फाइनल में भारत ने जब न्यूजीलैंड को हराया था, तब बिग बी ने पोस्ट लिखा था कि 'जब मैं मैंच नहीं देखता तो हम जीत जाते हैं', इसके बाद प्रशंसकों ने गुजारिश की थी कि 'आप प्लीज फाइनल मत देखिएगा'
Image Credit : सोशल मीडिया
अब भारतीय क्रिकेट टीम जब फाइनल में हार गई है तो यूजर्स अमिताभ बच्चन के हालिया पोस्ट पर उनसे सवाल पूछ रहे हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, 'इस कुछ नहीं में बहुत कुछ छिपा है', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तो आज गलती कर ही दी आपने मैच देखकर!'
Image Credit : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, 'सर, लगता है आपसे बिना मैच देखे रहा नहीं गया!' एक यूजर ने लिखा, 'अब तो इधर भी कुछ नहीं'
Image Credit : सोशल मीडिया
वर्ल्डकप के कारण 'टाइगर 3' की कमाई में आई भारी गिरावट