यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 बिजेता एल्विश यादव पर रेव पार्टी और सांपों के जहर की सप्लाई का आरोप है, इस सिलसिले में नोएडा पुलिस ने एल्विश से पूछताछ की
Image Credit : सोशल मीडिया
मंगलवार रात करीब 11:30 बजे, कोतवाली सेक्टर-20 थाने में एल्विश से करीब तीन घंटे पूछताछ चली और इस दौरान 40 सवाल पूछे गए, जिन्हें सुनकर उसके पसीने छूट गए
Image Credit : सोशल मीडिया
एल्विश से पूछा गया कि आपकी स्कूलिंग कहां से हुई है? फिर दोस्तों के बारे में जानकारी ली गई, इसके बाद रेव पार्टी से लेकर नशे के बारे में सवाल दागे गए
Image Credit : सोशल मीडिया
इन सवालों में से कुछ के तो जवाब एल्विश ने दिए, जबकि कुछ में चुप्पी साध ली, पूछताछ के दौरान सांप, सपेरे और राहुल के बारे में एल्विश से सवाल पूछे गए तो वह असहज होने लगा
Image Credit : सोशल मीडिया
जब अधिकारियों ने पूछा कि इस प्रकरण में आपका ही नाम क्यों आया? इसे स्पष्ट करें...यह सुन एल्विश पसीना-पसीना हो गया
Image Credit : सोशल मीडिया
शुरुआत में एल्विश आराम से जवाब दे रहा था, जैसे ही सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में सवाल शुरू हुए तब धीरे-धीरे उसका चेहरा उतरने लगा
Image Credit : सोशल मीडिया
तीन घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे फिर से पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा, एल्विश ने सहयोग करने की बात कही और खुद को निर्दोष बताया
Image Credit : सोशल मीडिया
रिवीलिंग कपड़े पहनने पर ट्रोल हो चुकी हैं ये एक्ट्रेस