नीता-ईशा अंबानी का शाही लुक देखा? उड़ जाएंगे होश अंबानी परिवार ने मुंबई में NMACC का उद्घाटन किया, जिसमें देश-विदेश के कलाकरों में शिरकत की बहुत से कलाकारों की मौजदूगी के बाद भी इवेंट की सारी लाइमलाइट नीता अंबानी और ईशा अंबानी के लुक्स ने चुरा ली इवेंट में दोनों के कपड़ों से उनका शाही अंदाज झलका, जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं NMACC के पहले दिन नीता अंबानी ने नीले रंग की बनारसी साड़ी पहनी अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नीता अंबानी ने गोल्ड-एमरल्ड ज्वैलरी और फूलों से जड़ा जूड़ा बनाया पहले दिन ईशा अंबानी ने गोल्डन और सीप कलर का फ्लोर लेंथ गाउन पहना दुपट्टे, नेकलेस और खुले बालों के साथ ईशा ने अपने लुक को कंप्लीट किया दूसरे दिन नीता अंबानी ने बुरानो लेस केप पहना, जो शैंपेन गोल्ड वैलेंटिनो गाउन के साथ पहना जाता है नीता अंबानी की इस ड्रेस पर सोने और चांदी के तार से जरदोजी की गई थी ईशा अंबानी ने दूसरे दिन केप के साथ रेड कलर का गाउन पहना इसके साथ ईशा ने डायमंड ज्वैलरी पहनी, जिसमें वह कमाल की खूबसूरत लगीं .