शाहरुख की फैन हैं नयनतारा, अभिनेता की इस बात से हैं बेहद प्रभावित नयनतारा तमिल फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं हाल ही में उन्होंने एक बातचीत में शाहरुख खान की जमकर तारीफ की उन्होंने बताया कि वे शाहरुख की बहुत बड़ी फैन हैं नयनतारा ने कहा कि शाहरुख खान का प्रशंसक कौन हीं है? हम सब उनकी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं उनकी खासियत बताते हुए नयनतारा ने कहा कि सुपरस्टार होने के अलावा मैं उनका इस बात के लिए भी सम्मान करती हूं कि वे महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं जवान में शाहरुख खान और नयनतारा एक साथ नजर आए थे फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई थी