चाय की चुस्की के साथ बर्फीली वादियों का मजा लेती दिखीं सारा बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहती हैं एक्ट्रेस अपने लुक और फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्फ की वादियों का मजा लेते हुए तस्वीरें साझा की हैं सारा अली खान पहाड़ों का मजा ले रही हैं, उन्होंने स्पीति वैली की तस्वीरें साझा की हैं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड व्हाइट जैकेट के साथ सफेद पैंट और काले रंग का हाई नेक टॉप पहना है इसके साथ ही उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए हैं और बालों को खुला रखा है एक्ट्रेस ने उस दौरान हाथों में चाय और पराठा लिया हुआ है, जिसका वह आनंद ले रही हैं आपको बता दें कि सारा जल्द ही मर्डर मुबारक फिल्म में नजर आने वाली हैं Sara Ali Khan