उर्फी जावेद ने 10 साल से क्यों नहीं की अपने पिता से बात एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अक्सर अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में बनीं रहती हैं उर्फी अक्सर अपने बेबाक स्टेटमेंट और फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं वहीं, हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में अपने जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया है उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में वह बहुत शर्मीली हुआ करती थीं इसके अलावा उर्फी ने बताया कि करियर की शुरुआत में परिवार में मां और भाई-बहनों ने बहुत साथ दिया वहीं, अभिनेत्री से जब पिता को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह उनसे बात नहीं करती हैं उर्फी ने बताया कि बीते दस साल से उन्होंने अपने पिता से बात नहीं की है, हालांकि इसकी वजह पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया इसके अलावा अभिनेत्री ने ट्रोल्स को लेकर कहा कि उन्हें शुरुआत में बहुत बुरा लगता था उन्होंने बताया जब लोगों ने उन्हें ज्यादा नोटिस करना शुरू किया तो उन्हें अब किसी के ट्रोल करने से फर्क नहीं पड़ता है urfi javed