मिस यूनिवर्स में भारत ने कब-कब मारी बाजी?

अमर उजाला

Sun, 15 January 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

मिस यूनिवर्स 2022 का एलान हो गया है और अमेरिका की आर बोनी गैब्रिएल विजेता बनकर उभरी हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

बता दें कि यह सालाना होने वाली अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसकी शुरुआत 1952 में हुई

Image Credit : सोशल मीडिया
वर्ष 1952 में फिनलैंड की आर्मी कूसेला पहली मिस यूनिवर्स बनी थीं
Image Credit : सोशल मीडिया

फ्रांस की क्रिस्टियाने मार्टल (1953) दूसरी, अमेरिका की मिरियम स्टीवेंसन (1954) तीसरी, स्वीडन की हिल्लेवी रोम्बीन (1955) चौथी,  अमेरिका की कैरोल मोरिस (1956) पांचवीं, पेरू की ग्लेडिस जेंडर (1957) छठी मिस यूनिवर्स रहीं

Image Credit : सोशल मीडिया

1958 में मिस यूनिवर्स के ताज पर कोलंबिया का कब्जा रहा और लूज मरीना ज़ुलुग विजेता बनकर उभरीं, इसके बाद जापान की अकिको कोजिमा (1959) आठवीं, अमेरिका की लिंडा बेमेन्ट (1960) नौवीं और जर्मनी की मार्लेन समिड्ट (1961) दसवीं विजेता रहीं

Image Credit : सोशल मीडिया

1962 में अर्जेंटीना की नोर्मा नोलन विनर रहीं। उनके बाद ब्राजील की अडिया मरिया वागस, ग्रीस की कोरिना सपे, थाईलैंड की अपार्स होंगसकुला, स्वीडन की मार्गरेटा अवित्सन,  अमेरिका की सिल्विया हिचकॉक, ब्राजील की मरथा वास्कोनसेलोस, फिलीपींस की ग्लोरिया डियाज और प्यूर्टो रिको की मारिसोल मालरेट क्रमशः प्रतियोगिता की विजेता रहीं

Image Credit : सोशल मीडिया
1971 में लेबनान की जॉर्जीना रिज्क विजेता बनकर उभरीं। इनके बाद ऑस्ट्रेलिया की केरी एनी वेल्स, फिलीपींस की मार्गरिटा मोरांन, स्पेन की ऐम्पारो मूनस, फिनलैंड की ऐनी मरि पोटामो, इजराइल की रीना मेसेंजर और ट्रिनिडाड और टोबैगो की जनेले कमिशनग विजेता रहीं
Image Credit : सोशल मीडिया
1978 में दक्षिण अफ्रीका की मार्गरेट गार्डिनर ने ताज जीता। फिर वेनेजुएला की मेरिज सायलेरो, अमेरिका की शॉन वेथर्ली, वेनेजुएला की आइरीन सायस, कनाडा की केरेन डायन बाल्डविन, न्यूजीलैंड की लोरेन डौन्स, स्वीडन की य्वोंने रायडिंग विनर रहीं
Image Credit : सोशल मीडिया

वर्ष 1985 में प्यूर्टोरिको की डेब्रो कार्थी ड्यू् और 1986 में वेनेजुएला की बारबरा पेलेसिओ टेडे विनर रहीं। इनके बाद चिली की सेसिला बोलोको, थाईलैण्ड की पोर्नटिक नखीरून कुनॉक, नीदरलैंड्स की एन्जडेजा विस्सेर, नार्वे की मोना ग्रुड, मेक्सिको की लुपिटा जोन्स, नामीबिया की मिसेल मैकलीन और प्यूर्टो रिको की डेयनारा टोरेस विजेता रहीं

Image Credit : सोशल मीडिया
वर्ष 1994 में पहली बार इस प्रतियोगिता में भारत का कब्जा रहा और सुष्मिता सेन पहली भारतीय मिस यूनिवर्स बनीं। वह प्रतियोगिता की 43वीं विजेता बनीं
Image Credit : सोशल मीडिया

1995 में अमेरिका की चेल्सी स्मिथ विजेता रहीं। उनके बाद वेनेजुएला की एलिसिया मेकाडो (1996), अमेरिका की ब्रुक ली (1997), ट्रिनिडाड और टोबैगो की वेडी फित्जविलियम (1998), बोत्सवाना की मपुले क्बिलागोब (1999) विजेता रहीं

Image Credit : सोशल मीडिया

वर्ष 2000 में एक बार फिर भारत इस प्रतियोगिता में विजेता रहा और ताज लारा दत्ता के सिर सजा। वर्ष 2001 में प्यूर्टो रिको की डेनिस एम. क्विनोनेस विनर रहीं। इसके बाद पनामा की जस्टिन पेसेक, रूस की ओक्साना फेदोरोवा, डोमिनिकन गणराज्य की एमीलिया वेगा विनर रहीं

Image Credit : सोशल मीडिया
वर्ष 2004 में ऑस्ट्रेलिया की जेनिफर हॉकिंस जीतीं। उनके बाद कनाडा की नैताली ग्लेबोवा, प्यूर्टो रिको की जुलेका रिवेरा, जापान की रियो मोरी, वेनेजुएला की डायना मेंडोजा, वेनेजुएला की स्टेफानिया फर्नाडिस, मेक्सिको की जिमेना नावारेती, अंगोला की लीला लोपेज विनर रहीं
Image Credit : सोशल मीडिया

2012 में फिर एक बार अमेरिका का कब्जा रहा और ओलिविया कुलपो विनर रहीं। 2013 में वेनेजुएला की गैब्रिएला इसलर, फिर कोलम्बिया की पोलीना वेगा,     फिलीपींस की पिया वुर्ट्जबाक, फ्रांस की इरिस मितेनाएरे, द. अफ्रीका की डेमी-ले नेल-पीटर्स, फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे, द. अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी और मेक्सिको की एंड्रिया मेजा विनर रहीं

Image Credit : सोशल मीडिया

वर्ष 2021 में भारत फिर विनर रहा और हरनाज संधू के सिर ताज सजा

Image Credit : सोशल मीडिया

बेहद स्टाइलिश हैं मिस यूनिवर्स 2022 की विजेता आर बोनी गैब्रिएल

इंस्टाग्राम
Read Now