भूमि पेडनेकर ने बताई अपनी संघर्ष यात्रा भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं, फिल्म और अभिनय से अलग वे तमाम मुद्दों पर भी खुलकर बात करती हैं हाल ही में अभिनेत्री अपनी जिंदगी के पुराने दिनों को याद करती नजर आईं भूमि ने बताया कि शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वे मेकअप आर्टिस्ट हायर कर सकें भू्मि ने कहा कि वे अवॉर्ड फंक्शन में जाने के लिए भी दोस्तों की कार उधार लेती थीं अपनी पहली फिल्म 'दम लगा के हइशा' के लिए कई अवॉर्ड जीतने वाली अभिनेत्री भूमि ने बताया कि अवॉर्ड शो में जाने के लिए वे अपनी मां से पैसे मांगती थीं वर्क फ्रंट की बात करें तो 'मेरे हस्बैंड की बीवी' भूमि पेडनेकर की आगामी फिल्म है -----