अमर उजाला
Thu, 13 June 2024
मणिरत्नम की फिल्म 'ठग लाइफ' में अहम भूमिका निभाने वाले मलयालम अभिनेता जोजू जॉर्ज को शूटिंग के दौरान पैर में चोट लग गई
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'ठग लाइफ' के लिए एक हाई-रिस्क स्टंट सीक्वेंस करते समय जोजू जॉर्ज के बाएं पैर की हड्डी टूट गई
दावा किया जा रहा है कि स्टंट सीक्वेंस में हेलीकॉप्टर शामिल था, जिसके कारण उन्हें चोट लगी, शूटिंग पुडुचेरी में हुई
इसके बाद जोजू जॉर्ज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका एक्स-रे कराया गया डॉक्टरों ने फ्रैक्चर पाया और उनके बाएं पैर में प्लास्टर चढ़ा दिया
अभिनेता कोच्चि पहुंचे और उन्हें अगले कुछ हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी गई है, जोजू जॉर्ज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है
तस्वीर में अभिनेता वह अपने बाएं पैर में प्लास्टर और छड़ी के साथ टहल रहे हैं, जल्द ही ठीक होकर वे शूटिंग पर लौट सकते हैं
शरवरी के 'तरस' गाने पर थिएटर में झूमते दिखे फैंस