'लवयापा' हुई धराशायी, चौथे दिन महज इतना हुआ कलेक्शन जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। रोमांटिक-कॉमेडी होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पहले सप्ताहांत में इस फिल्म ने महज चार करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, सोमवार की परीक्षा में भी यह फिल्म पूरी तरह से फेल हो चुकी है। चौथे दिन यानी सोमवार को इस फिल्म ने महज 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब पांच करोड़ 15 लाख रुपये हो गई है। एंटर