'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाले स्टार किड्स के लुक्स निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है इसके जरिए सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं यह फिल्म बेहद पॉपुलर अमेरिकन कॉमिक्स सीरीज 'द आर्चीज' पर आधारित है इस फिल्म में अगस्त्य नंदा आर्ची एंड्रयूज का लीड किरदार निभा रहे हैं सुहाना इस कॉमिक्स का सबसे पॉपुलर वेरोनिका लॉज का किरदार निभा रही हैं इस फिल्म में खुशी कपूर आर्ची से प्यार करती दिखेंगी, वह बेट्टी कूपर की भूमिका में नजर आएंगी वेदांग रैना इस फिल्म में रेगी मेंटल का रोल निभाएंगे, रेगी और आर्ची अच्छे दोस्त हैं अदिति डॉट एक्टर के साथ म्यूजीशियन भी हैं, वह इस फिल्म में मिज क्लंप का किरदार निभाएंगी द आर्चीज