एक दिन में 28 गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं कुमार सानू 90 के दशक में कुमार सानू ने अपने गानों से तहलका मचा दिया था 20 अक्टूबर 1957 को कोलकाता में जन्मे कुमार सानू का आज जन्मदिन है 90's की फिल्मों में शायद ही कोई गाना ऐसा हो, जिसे कुमार शानू ने अपनी आवाज न दी हो उस दौर में आई महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' के गानों ने केदारनाथ भट्टाचार्य उर्फ कुमार शानू को रातोंरात स्टार बना दिया कुमार शानू के नाम एक दिन में 28 सॉन्ग गाने का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज है कुमार शानू ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में बांग्लादेशी फिल्म 'तीन कन्या' से की थी वैसे, शानू को हिंदी सिनेमा में लाने का क्रेडिट दिवंगत गायक जगजीत सिंह को जाता है उन्होंने कुमार शानू को फिल्म 'आंधियां' में गाना गाने का ऑफर दिया था जगजीत सिंह ने उनकी मुलाकात कल्याणजी आनंद से कराई और उन्ही के कहने के बाद उन्होंने अपना नाम केदारनाथ भट्टाचार्य से कुमार शानू कर लिया मनोरंजन