'द कश्मीर फाइल्स' की राह चली 'द केरल स्टोरी'? केआरके ने अपने हालिया ट्वीट में फिल्म 'द केरल स्टोरी' के मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होने पर टिप्पणी की है उन्होंने 'द केरल स्टोरी' की तुलना विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' से की है केआरके ने कहा कि मध्य प्रदेश के बाद अन्य भाजपा शासित राज्य भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करेंगे केआरके ने कहा कि इसका मतलब है कि अदा शर्मा की यह फिल्म भी 'द कश्मीर फाइल्स' जैसा कारोबार करेगी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 252.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था वहीं, 5 मई को रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' का दो दिनों का कलेक्शन 19.03 करोड़ रुपये हो चुका है -------------