कृति सेनन ने दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक, तस्वीर हुई वायरल बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन 27 जुलाई को 34 साल की हो गईं अभिनेत्री के जन्मदिन पर प्रशंसकों समेत सितारों ने भी दिल खोलकर प्यार लुटाया वहीं, अब खुद कृति ने प्रशंसकों को अपने खास दिन की झलक दी है कृति सेनन ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा कर प्रशंसकों को विजुअल ट्रीट दी है पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'आपकी सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद' कृति ने आगे जोड़ा, 'मेरी आंखों में सपने...मेरे दिल में प्यार और आभार' सीटिए