कीर्ति कुल्हारी ने हमेशा अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को प्रभावित किया है। पिंक, ब्लैकमेल, उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्में करने के बाद भी उन्हें वह शोहरत नहीं मिली जिसकी वह हकदार हैं।
Image Credit : Instagram
दंगल, लुडो, बधाई हो, पगलैट जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय करने के बाद सान्या का नाम दूसरी अभिनेत्रियों से पीछे ही रहता है।
Image Credit : Instagram
एयरलिफ्ट अभिनेत्री निमृत कौर ने हर मौके पर अपनी प्रतिभा साबित की है। शकुन बत्रा की फिल्म द लंचबॉक्स में उनका अभिनय बेहतरीन था लेकिन फिर भी उन्हें दूसरों जितनी तारीफ नहीं मिलती।
Image Credit : Instagram
पेज 3, लाइफ इन ए मेट्रो, लिपस्टिक अंडर माई बुर्खा, वेक अप सिड जैसी शानदार फिल्में करने के बाद भी कोंकणा पर्दे पर कम ही नजर आती हैं।
Image Credit : Instagram
सेक्रेड गेम्स की कुकु के किरदार को कौन भूल सकता है। बेहद ही शानदार और बोल्ड किरदार निभाने वाली कुब्रा सेत को इस सीरीज के बाद भी अभी बहुत ज्यादा परफॉर्म करने का मौका नहीं मिला है।