कौन हैं सनी देओल की बहू द्रिशा आचार्य? सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं करण ने बीते दिनों गुपचुप अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से सगाई की है शादी से पहले हम आपको करण की दुल्हनिया के बारे में बताने जा रहे हैं द्रिशा आचार्य बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर बिमल रॉय की पोती हैं द्रिशा अपनी मां के साथ नेशनल प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करती हैं कथित तौर पर, करण और द्रिशा एक दूसरे को तब से जानते हैं जब वे बच्चे थे करण और द्रिशा की दोस्ती प्यार में बदल गई और रिपोर्ट्स की मानें तो ये जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के लिए पब्लिक अपीयरेंस देंगे द्रिशा के सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स प्राइवेट हैं रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि करण और द्रिशा का 16 से 18 जून के बीच मुंबाई में सात फेरे लेंगे ...