आम्रपाली दुबे का परिवार और लव लाइफ आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं उन्होंने कम समय में फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है गोरखपुर में जन्मी आम्रपाली ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका परिवार मीडिया लाइमलाइट से दूर रहता है आम्रपाली के पिता का नाम शैलेश दुबे और मां का नाम ऊषा दुबे है, जिनके साथ एक्ट्रेस अक्सर तस्वीरें शेयर करती हैं आम्रपाली की एक बहन भी हैं जिनका नाम सुमन है। एक्ट्रेस अपने दादी मां से बेहद प्यार करती हैं मुंबई के एक कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद ही आम्रपाली ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा उन्होंने साल 2008 में सीरियल 'सात फेरे: सलोनी का सफर' से टीवी में डेब्यू किया था और इसके बाद वह भोजपुरी में आईं भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली और निरहुआ (दिनेश लाल) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं दावा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, निरहुआ और आम्रपाली एक-दूसरे को दोस्त बताते हैं खत्म