क्रॉप टॉप में कियारा ने दिए कातिलाना लुक्स बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों काफी चर्चा में हैं कियारा और सिद्धार्थ की शादी के बाद कपल सुर्खियों में बने हुए हैं बीते दिनों कियारा ने अपनी शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसके बाद वह काफी वायरल हुए थे वहीं हाल ही में कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर पीले रंग के आउटफिट में तस्वीरें साझा की हैं एक्ट्रेस इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं कियारा आडवाणी ने येलो कलर का ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप पहना है और उसके साथ पीले रंग की लॉन्ग स्कर्ट पहनी है एक्ट्रेस ने इस लुक के साथ गले में येलो कलर की ज्वेलरी भी पहनी है, जिसपर स्लाइस लिखा हुआ है कियारा ने न्यूड मेकअप किया हुआ है और बालों को हल्का कर्ल किया है एक्ट्रेस अलग अलग पोज में फोटोज क्लिक करवा रही हैं Kiara Advani