अमर उजाला
Sat, 20 April 2024
करीना कपूर की मां और दिग्गज अभिनेत्री बबीता आज अपना जन्मदिन मना रही हैं
उन्हें हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं, लेकिन खास तोहफा उन्हें अपने नाती तैमूर और जेह की ओर से मिला
करीना और सैफ अली खान के बच्चों तैमूर और जेह ने नानी के लिए अपने हाथों से प्यारा कार्ड बनाया
करीना ने कई तस्वीरें साझा कीं, खुद उन्होंने भी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए मां को जन्मदिन की बधाई दी
पहली तस्वीर में तैमूर कार्ड बनाते दिखे, दूसरी तस्वीर में कार्ड की झलक दिखी, तीसरे तस्वीर में जेह भी कार्ड बनाते दिखे
आखिरी तस्वीर में करीना मां बबीता के साथ पोज देती नजर आईं और बैकग्राउंड में रणधीर कपूर भी नजर आए
गोलगप्पे का लुत्फ उठाती दिखीं शनाया