बिग बी के क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस को किया हैरान अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं इस उम्र में भी वे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक्स पर ऐसा पोस्ट किया, जिससे लोग भ्रमित हो गए बिग बी ने एक्स पर क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा, "सोशल मीडिया ने समाचार बंद कर दिया" इस पोस्ट को देखने के बाद अभिनेता के फैंस आश्चर्य में पड़ गए कि उन्हें देर रात ऐसा विचार किस वजह से आया वर्क फ्रंट की बात करें तो बिग बी जल्द ही कल्कि 2898 एडी और वेट्टैयन नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं एंटरटेनमेंट डेस्क