Jr NTR की फैट टू फिट जर्नी जानते हैं आप? आज एक्टर जूनियर एनटीआर अपना जन्मदिन मना रहे हैं हैंडसम एक्टर्स में शुमार तेलुगु इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का कभी मोटापे की वजह से मजाक उड़ाया जाता था जबर्दस्त अदाकारी के बाद भी जब लोग उनके मोटापे की वजह से ताने देते तो एक्टर को यह बर्दाश्त नहीं हुआ एक दिन एनटीआर ने ठान लिया कि वह अपना वजन घटाकर रहेंगे और आज नतीजा सबके सामने है एनटीआर ने डाइटिंग और एक्सरसाइज कर अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का सफर शुरू किया था साल 2014 में आई सुपरहिट फिल्म 'टेंपर' में दर्शकों को पहली बार जूनियर एनटीआर के सिक्स पैक एब्स नजर आए थे ------------