फिर तेज हुई जवान की रफ्तार, 600 करोड़ के पहुंची करीब जवान का कमाल अब भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है फिल्म की कमाई की रफ्तार वीकएंड पर फिर से तेज हो गई है शाहरुख खान की यह फिल्म अब भी लोग बड़ी संख्या में देखने के लिए पहुंच रहे हैं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक जवान ने 24वें दिन आठ करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 595.45 करोड़ हो गई है रविवार को यह फिल्म आसानी से 600 करोड़ के पार चली जाएगी एंटरटेनमेंट डेस्क