860 करोड़ की कमाई कर शाहरुख ने अक्षय को छोड़ा पीछे शाहरुख खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल दिखा रही है फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं हाल ही में इस फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है इसके साथ ही किंग खान ने अक्षय कुमार को एक साल के कुल फिल्मों के कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है अक्षय कुमार की फिल्मों ने साल 2019 में केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज से 775 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं, शाहरुख की पठान और जवान ने अब तक 860 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है एंटरटेनमेंट डेस्क