अमर उजाला
Mon, 12 February 2024
जगपति बाबू आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं, साउथ अभिनेता का जन्म 12 फरवरी 1962 को मछलीपट्टनम में हुआ था
जगपति पूरा नाम वीरामचनेनी जगपति चौधरी है, वे निर्देशक वीबी राजेंद्र प्रसाद के बेटे हैं, उन्होंने 1989 में फिल्म 'सिम्हा स्वप्न' से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया
जगपति को 1992 की 'पेड्रीकम' से पहचान मिली, वे गायम, मा अविदा कलेक्टर, मनोहरम, कबड्डी-कबड्डी, थांडवम, पटेल एसआईआर, पुष्पा, सलार समेत कई फिल्मों में नजर आए
सपोर्टिंग रोल और हीरो के रोल के अलावा जगपति बाबू ने फिल्मों में विलेन की भूमिका भी निभाई है, दर्शकों ने उन्हें नेगेटिव रोल में भी खूब प्यार दिया
2020 में आई अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' के लिए जगपति को भी अहम रोल मिला, लेकिन समय न होने की वजह से उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी थी
जगपति ने कहा था कि उन्हें 45 दिन के लिए शूट करना था, लेकिन किसी बड़े प्रोजेक्ट में व्यस्त होने के कारण उन्हें समय नहीं मिल पा रहा था, इसलिए उन्होंने फिल्म नहीं की
मलाइका का बोल्ड अवतार, इंटरनेट पर लाया भूचाल!