अमर उजाला
Mon, 17 March 2025
हाल ही में इंफ्लुएंसर ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि पर वैष्णो देवी तीर्थ स्थल की यात्रा के दौरान एक बेस कैंप में शराब के सेवन का आरोप है। यह सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है।
ओरी के बारे में फिल्म ‘मोहब्बतें’ में काम कर चुकी एक्ट्रेस किम शर्मा ने अब बड़ा खुलासा किया है।
एक्ट्रेस किम शर्मा ने कहा है कि ओरी आज के समय में एक सफल सोशल एक्सपेरिमेंट है।
किम शर्मा कहती हैं कि वह काफी इंटेलीजेंट लड़का है। वह बेहतरीन आइडिया लेकर सामने आता है।
ओरी की बात करें तो वह बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ नजर आता है। सोशल मीडिया पर उसकी फैन फॉलोइंग भी काफी है। लेकिन इसके बाद भी ओरी के आसपास एक मिस्ट्री बनी रहती है।
ओरी हाल ही में फिल्म ‘नादानियां’ में भी एक छोटे से रोल में नजर आया था।
येलो फ्रिल ड्रेस में शरवरी वाघ का किलर लुक