अमर उजाला
Mon, 17 March 2025
हाल ही में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को मुंबई में पैपराजी को पोज देते हुए देखा गया। जबकि यह एक्टर एक सोशल मीडिया कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में हैं। इस पर इब्राहिम अली कुछ भी बोलते हुए नजर नहीं आए हैं।
हाल ही में इब्राहिम की पहली फिल्म 'नादानियां' रिलीज हुई। इस फिल्म में खराब एक्टिंग को लेकर एक सोशल मीडिया पाकिस्तानी क्रिटिक ने उनकी बुराई कर दी। इस क्रिटिक का दावा है कि इब्राहिम ने उन्हें पर्सनल चैट पर पिटाई की धमकी दी है।
क्रिटिक के आरोप के बाद से ही इब्राहिम अली खान को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन एक्टर ने अपना पक्ष नहीं रखा है।
जल्द ही इब्राहिम अली खान एक फिल्म 'सरजमीन' में नजर आएंगे। इस फिल्म में काजोल भी अहम भूमिका में होंगी।
अश्लील डांस स्टेप्स करने के लिए 16 साल के प्रतियोगी पर भड़कीं मलाइका