हर्षवर्धन की फिल्म का नाम 'सनम तेरी कसम' रखने का सुझाव किसने दिया? जानें फिल्म 'सनम तेरी कसम' को 7 फरवरी को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया था। इसे दर्शकों से जबर्दस्त प्यार और सराहना मिल रही है। इस फिल्म ने साल 2016 में अपनी शुरुआत में केवल नौ करोड़ रुपये कमाए थे लेकिन री-रिलीज के बाद यह आंकड़ा 27.96 करोड़ के पार पहुंच गया है। फिल्म के निर्देशक विनय सप्रू ने हाल ही में खुलासा किया कि 'सनम तेरी कसम' नाम देने का श्रेय हिमेश रेशमिया को जाता है। उन्होंने कहा कि फिल्मों और उसके गाने पूरी तरह से तैयार हो चुके थे, लेकिन एक अच्छा नाम ढूंढना बाकी था। हिमेश रेशमिया के साथ म्यूजिक पर काम करते हुए, उन्होंने इस नाम का सुझाव दिया था। दरअसल, यह टाइटल हिमेश के पास ही था, जिसे उन्होंने सुझाव देते हुए निर्देशक को दे दिया था। ....