जनवरी 2024 बॉक्स ऑफिस पर छाएगा इन फिल्मों का जादू जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' का उनके फैन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, 11 जनवरी को यह फिल्म बड़े पर्दे पर दिखेगी कटरीना कैफ की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' 12 जनवरी को रिलीज होगी आयुष शर्मा की 'रुसलान' भी 12 जनवरी को रिलीज होने वाली है, अपने रिलीज से पहले ही ये फिल्म काफी विवादों में रही है फिल्म 'रुसलान' की सीधी टक्कर कटरीना कैफ की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' से होने जा रही है पंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी अपने रिलीज से काफी पहले ही दर्शकों में उत्सुकता जगा चुकी फिल्म 'फाइटर' 26 जनवरी को रिलीज होगी 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमस्ट्री दिखने वाली है ....l