जब 'रावण' ने हेमा मालिनी को लगाए 20 थप्पड़ रामानंद सागर की 'रामायण' में 'रावण' बने अरविंद त्रिवेदी के जीवन से बहुत किस्से जुड़े हैं 'हम तेरे आशिक है' की शूटिंग के हेमा और उनके बीच कुछ ऐसा हुआ जो आज भी याद किया जाता है हेमा मालिनी के साथ अरविंद का एक सीन था, जिसमें एक्टर को ड्रीम गर्ल को एक जोरदार थप्पड़ मारना था लेकिन अरविंद त्रिवेदी ऐसा करने से डर रहे थे इस वजह से इस सीन के 20 टेक हुए, लेकिन आखिर में उन्होंने यह सीन पूरा किया बस फिर क्या था यह किस्सा हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गया .