होटल में काम करने वाली मोनालिसा कैसे बनीं स्टार

अमर उजाला

Mon, 21 November 2022

Image Credit : इंस्टाग्राम

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम
मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) का जन्म 21 नवंबर, 1982 में कोलकाता में हुआ था। मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू सिनेमा में भी काम किया है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें-
Image Credit : इंस्टाग्राम

मोनालिसा ने महज 16 साल उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम

उन्होंने 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और वे भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा डिमांड वाली हीरोइनों में से एक हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

मोनालिसा ने फिल्म ब्लैकमेल से बॉलीवुड में एंट्री की थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

भोजपुरी अभिनेत्री कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 10 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

उन्होंने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10  के दौरान अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी रचाई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

ऐक्ट्रेस मोनालिसा ने टीवी शो 'नजर' में अपने डायन के किरदार को लेकर भी खूब वाहवाही बटोरी थी।

Image Credit : सोशल मीडिया

मोनालिसा ने करियर की शुरुआत भले ही लो बजट फिल्मों से की, लेकिन आज अपने काम के दम पर वह अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों में भोजपुरी अभिनेत्रियों की अदाओं पर हार बैठेंगे दिल

सोशल मीडिया
Read Now