गीत गोविंद गाने वाले पं. रघुनाथ पाणिग्रही याद हैं आपको? शास्त्रीय संगीत गायक एवं संगीत निर्देशक पंडित रघुनाथ पाणिग्रही का निधन आज ही दिन 25 अगस्त 2013 को हुआ था पंडित रघुनाथ पाणिग्रही का जन्म ओडिशा राज्य के कोरापुट जिले के गुनापुर में 10 अगस्त 1934 को हुआ था 19 वर्ष की अवस्था में उन्होंने एन. टी. रामाराव के लिए सुपरहिट तेलुगू फिल्म इलावेलपू में पाश्र्व गायन किया था शास्त्रीय संगीत के धनी पाणिग्रही ने ओडिया, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों के लिए भी गायन किया पंडित पाणिग्रही के दो पुत्र हैं। उनकी पत्नी संयुक्ता पाणिग्रही प्रख्यात ओड़िया नृत्यांगना थी पंडित पाणिग्रही ने जयदेव के गीत गोविंद को न केवल राज्य बल्कि दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने में विशेष प्रयास किए थे उन्हें 1970 के दशक में फ्रांसीसी सरकार ने सम्मानित किया था साथ ही उन्हें 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया मनोरंजन