शाहरुख संग फिल्मों में नजर आ चुकी हैं गायत्री जोशी गायत्री जोशी एक्ट्रेस होने के साथ साथ वीडियो जॉकी और मॉडल रह चुकी हैं गायत्री आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं, एक्ट्रेस का जन्म नागपुर महाराष्ट्र में हुआ था एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत वीडियो जॉकी से की थी साल 1999 में गायत्री ने फेमिना इंडिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था, जहां वह टॉप पांच में जगह बनाने में सफल रही थीं साल 2000 में गायत्री ने भारत की ओर से मिस इंटरनेशनल इवेंट में जापान में हिस्सा लिया था एक्ट्रेस ने कई एड और म्यूजिक वीडियो में काम किया है उन्होंने जगजीत सिंह के फेमस गाने कागज की कश्ती और हंस राज हंस के झांझरिया सॉन्ग में काम किया है साल 2004 में एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की बेहतरीन फिल्म स्वदेश में काम किया था स्वदेश के लिए गायत्री ने कई अवॉर्ड्स हासिल किए थे गायत्री ने साल 2005 में 27 अगस्त को विकास ओबेरॉय से शादी कर ली थी और उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी Gayatri Joshi