जवान के सामने मजबूती से टिकी है गदर 2, 45वें दिन हुई इतनी कमाई बॉक्स ऑफिस पर गदर का शानदार सफर अभी भी जारी है फिल्म अब भी टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई है गदर 2 जल्द ही पठान के हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ने वाली है 45वें दिन फिल्म की कमाई में सुधार देखने को मिला है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 49 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 523.3 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क