गदर 2 ने रचा इतिहास, सबसे तेज पहुंची 500 करोड़ के पार बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का धमाल अब भी जारी है सनी देओल की यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक चौथे रविवार को फिल्म ने आठ करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 501.37 करोड़ हो गई है गदर 2 ने सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है एंटरटेनमेंट डेस्क