'गदर 2' का जादू बरकरार, 22वें दिन इतना हुआ कारोबार सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है फिल्म ने तूफानी रफ्तार से कमाई करते हुए सभी को हैरान कर दिया है 'गदर 2' ने 200, 300 और 400 करोड़ का आंकड़ा चुटकियों में पार कर लिया था 22 दिनों बाद भी सनी देओल की फिल्म टिकट खिड़की पर 'गदर' मचा रही है फिल्म ने रक्षाबंधन की छुट्टियों में शानदार कलेक्शन किया 22वें दिन फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ कायम रखते हुए चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया इसके साथ ही 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 486.45 करोड़ रपये का कारोबार कर लिया है ...