बहनों के लिए उमड़ा 'तारा सिंह' का प्यार, थिएटर पहुंच बंधवाई राखी सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है इस बीच एक्टर थिएटर में अपने फैंस से मिलने के लिए पहुंचे और अपनी फीमेल फैंस से राखी भी बंधवाई इतना ही नहीं सनी देओल ने राखी बंधवाकर अपनी फैंस को एक गिफ्ट भी दिया है वहीं मुंबई के एक स्कूल के कई छात्र और छात्राओं को आज मुम्बई के अंधेरी स्थित सिनेपोलिस सिनेमाघर में 'गदर 2' दिखाई गई सनी देओल वहां भी पहुंचे और स्कूल की कई बच्चियों से राखी बंधवाई, साथ ही उन्हें जिंदगी में सफल होने का आशीर्वाद भी दिया सनी देओल ने स्कूल के बच्चों के साथ स्टेज पर जमकर डांस भी किया ...............