एल्विश पर पुलिस का शिकंजा! इस मामले में FIR दर्ज बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में केस दर्ज हुआ है रिपोर्ट्स के मुताबिक एल्विश पर नोएडा में रेव पार्टी कराने का आरोप लगा है जानकारी के मुताबिक इस पार्टी में प्रतिबंधित सांपों के जहर तक का इस्तेमाल किया जाता था और पार्टी में विदेशी लड़कियों को बुलाने की बात भी सामने आई है पुलिस ने स्टिंग कर लोगों को पकड़ा है, एल्विश समेत छह के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों से 20 मिलीलीटर जहर और नौ जिंदा सांप बरामद किए गए हैं कहा जा रहा है कि इन सांपों के जहर का इस्तेमाल पार्टी में नशे के लिए किया जाता था --