ड्रीम गर्ल 2 का जलवा बरकरार, 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 अच्छा कारोबार करने में सफल रही है फिल्म के सामने गदर 2 और ओएमजी 2 जैसी फिल्मों के आगे टिके रहने की चुनौती थी फिल्म लगातार शानदार बिजनेस कर रही है दूसरे वीकएंड पर भी फिल्म के कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने सात करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 85.56 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क