'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की गुलाबो याद है? आज दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भटनागर की बर्थ एनिवर्सरी है दिव्या छोटे पर्दे की दुनिया में एक बड़ा नाम थीं कई धारावाहिकों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी दिव्या का जन्म 15 सितंबर 1986 में दिल्ली में हुआ था उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है, संस्कार धरोहर अपनों की, उड़ान, सेठजी और तेरा यार हूं मैं जैसे शो में काम किया था मगर, दुखद की वह बहुत कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं वर्ष 2020 दिसंबर में अभिनेत्री कोविड-19 की चपेट में आ गई थीं, जिसके चलते 7 दिसंबर 2020 में 34 की उम्र में उनका निधन हो गया ---