'छावा' का दबदबा सोमवार को भी बरकरार, 'द डिप्लोमैट' से ज्यादा किया कारोबार 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी हैं। यह फिल्म तेजी से 600 करोड़ी क्लब की ओर आगे बढ़ रही है। पांचवें सोमवार को फिल्म ने दो करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 565.3 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का यह कलेक्शन द डिप्लोमैट (एक करोड़ 50 लाख रुपये) से कहीं ज्यादा था। ...