'छावा' की मजबूत पकड़ बरकरार, 28वें दिन दमदार रहा कारोबार विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' हर दिन नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है, जो इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए उमड़ रहे हैं। गुरुवार को फिल्म ने 28वें दिन 4 करोड़ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 56.9 करोड़ रुपये रहा। अब तक 'छावा' ने चार हफ्तों में कुल 540.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। हिंदी के साथ अब इस फिल्म का तेलुगु वर्जन भी लोगों का दिल जीत रहा है। एंटर