'चंद्रमुखी' का जादू बेअसर, सातवें दिन की इतनी कमाई कंगना रणौत और राघव लॉरेंस स्टारर 'चंद्रमुखी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी हॉरर कॉमेडी फिल्म देखने के लिए दर्शक अच्छी संख्या में पहुंच रहे थे लेकिन अब फिल्म का खुमार दर्शकों पर कम हो रहा है 'चंद्रमुखी 2' का कलेक्शन दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है फिल्म ने छठवें दिन 2.05 करोड़ रुपये कमाए थे वहीं आज यानी सातवें दिन 'चंद्रमुखी 2' ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है 'चंद्रमुखी 2' की कुल कमाई 32.80 करोड़ रुपये हो गई है ...