'द केरल स्टोरी' की कमाई में उछाल, पीएस 2 भी मालामाल अदा शर्मा स्टारर फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है 'द केरल स्टोरी' ने तीसरे दिन 16.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 35.75 करोड़ रुपये हो गया है चोल साम्राज्य की कहानी पर्दे पर लाती 'पीएस 2' ने 10वें दिन 10 करोड़ की कमाई की है 'पीएस 2' ने 10दिनों में 152.80 करोड़ रुपये कमा लिए हैं मार्वल स्टूडियोज की फिल्म भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी 3' ने तीसरे दिन 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिचकोले खा रही है फिल्म ने 17वें दिन 80 लाख का कलेक्शन किया, जिसके साथ ही इसकी कुल कमाई 108.05 करोड़ रुपये हो गई है ...