स्वातंत्र्य वीर सावरकर की कमाई में सुधार, मडगांव एक्सप्रेस ने भी पकड़ी रफ्तार रणदीप हुड्डा की स्वातंत्र्य वीर सावरकर की कमाई में शनिवार को उछाल नजर आया फिल्म ने दूसरे दिन दो करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई के साथ अब कुल तीन करोड़ 31 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है मडगांव एक्सप्रेस की रफ्तार भी दूसरे दिन तेज दिखी, शनिवार को दो करोड़ 92 लाख के कलेक्शन के साथ अब फिल्म की कुल कमाई चार करोड़ 42 लाख रुपये हो गई है नौवें दिन योद्धा ने एक करोड़ 52 लाख रुपये का कलेक्शन किया, फिल्म की कुल कमाई 27.67 करोड़ रुपये हो गई है 16वें दिन शैतान ने चार करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई की, फिल्म का कुल कलेक्शन 120.95 करोड़ रुपये हो गया है 30वें दिन आर्टिकल 370 ने 60 लाख रुपये बटोरे, फिल्म का कुल कलेक्शन 74.75 करोड़ रुपये हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क