कल्कि 2898 एडी की कमाई में गिरावट जारी, यहां जानें किल-मुंजा का भी हाल कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल रही है हालांकि, फिल्म की रफ्तार दूसरे वीकएंड के बाद कम हुई है ताजा आंकड़ों के मुताबिक 14वें दिन इस फिल्म ने सात करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 536.75 करोड़ रुपये हो गई है किल ने छठे दिन एक करोड़ 23 लाख रुपये बटोरे हैं, फिल्म की कुल कमाई अब नौ करोड़ 98 लाख रुपये हो गई है मुंजा 100 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच गई है, 34वें दिन 26 लाख रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने कुल 99.79 करोड़ रुपये बटोर डाले हैं एंटर