अमर उजाला
Fri, 3 March 2023
राजेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में की, उन्होंने फिल्म 'जोगन' से बॉलीवुड में कदम रखा था
इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दी, साल 1963 में आई फिल्म 'मेरे महबूब' उनकी हिट फिल्मों में से एक है
लेकिन राजेंद्र के बेटे कुमार गौरव बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए
गौरव फिल्म 'तेरी कसम', 'स्टार', 'जनम' जैसी फिल्मों में नजर आए, उनकी ये फिल्में लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आईं
एक्टर का फिल्मी करियर उनके पिता की तरह सफल नहीं रहा, कुमार गौरव ने आखिरकार हिंदी सिनेमा को अलविदा कह दिया
एक्टर जितेंद्र ने अपने करियर में एक नहीं बल्कि कई तरह के किरदार निभाए हैं
वह एक ऐसे इकलौते अभिनेता हैं, जिन्होंने 80 रीमेक फिल्मों में काम किया
एक्टर ने 'मवाली', 'तोहफा' और 'हिम्मतवाला' जैसी सुपरहिट फिल्में की
लेकिन उनके बेटे तुषार कपूर अपने पिता की तरह बॉलीवुड में हिट साबित नहीं हुए
तुषार बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में नजर आए हैं उन्होंने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से की
लेकिन उनकी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई, एक्टर 'गोलमाल :फन अनलिमिटेड', 'गोलमाल रिटर्नस ' जैसी फिल्मों में नजर आए
एक्टर फिरोज खान बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं, लेकिन उनके बेटे फरदीन खान फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए
फरदीन 'जंगल', 'प्यार तूने क्या किया', 'हम हो गए आपके' जैसी फिल्मों में नजर आए
फरदीन का फिल्मी करियर कुछ खास सफल नहीं रहा, फिलहाल एक्टर लंबे समय से पर्दे से दूर हैं
बॉलीवुड के 'बीग बी' यानी अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाते हैं
लेकिन उनके बेटे अभिषेक बच्चन अपने पिता की तरह हिट साबित नहीं हुए, उन्होंने ने फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था
लेकिन एक्टर की यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई, अभिषेक 'गुरु' 'धूम', 'कभी अलविदा न कहना' जैसी फिल्मों में नजर आए
क्रॉप टॉप में कियारा ने दिए कातिलाना लुक्स