भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला
Thu, 7 December 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे अस्पताल में भर्ती हैं, उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ये जानकारी साझा की है
Image Credit : सोशल मीडिया
रितेश पांडे ने अस्पताल से एक वीडियो बनाकर साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घुटनों की सर्जरी हुई है
Image Credit : सोशल मीडिया
फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता चोटिल हो गए थे, इस वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी
Image Credit : सोशल मीडिया
साझा किए गए वीडियो में रितेश ने बताया, 'नमस्कार मैं हूं रितेश पांडे, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे घुटनों में चोट आ गई, कल मेरी सर्जरी है... मुझे आप सभी के आशीर्वाद की बहुत बहुत जरूरत है ताकि सर्जरी सफल रहे'
Image Credit : सोशल मीडिया
वीडियो में रितेश ने अपनी आगामी फिल्म का भी जिक्र किया, उन्होंने बताया कि '15 दिसंबर को हमारी फिल्म 'आसरा' आ रही है
Image Credit : सोशल मीडिया
एक्टर ने कहा, 'मैं सभी फैंस से आग्रह करता हूं कि सभी हमारी फिल्म का लुत्फ उठाएं, मेरा बहुत मन था कि 'आसरा' के लिए मैं अपने फैंस से मिलूं, लेकिन मेरी हालत ऐसी है कि मैं आने में असमर्थ हूं'
Image Credit : सोशल मीडिया
जबर्दस्त वापसी से इन सितारों ने डूबते करियर की बचाई नैया