गजल की मल्लिका कही जाने वाली बेगम अख्तर की आज बर्थ एनिवर्सरी है, वह भारत में गजल और ठुमरी-दादरा की सबसे मशहूर गायिका रहीं
Image Credit : सोशल मीडिया
उनका जन्म 7 अक्टूबर 1914 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में हुआ, बेगम अख्तर फैजाबाद के शादीशुदा वकील असगर हुसैन और तवायफ मुश्तरीबाई की बेटी थीं
Image Credit : सोशल मीडिया
बेगम अख्तर के बचपन का नाम बिब्बी था, बिब्बी का पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगता था, मामूली पढ़ाई के बावजूद उन्होंने उर्दू शायरी की अच्छी जानकारी हासिल कर ली थी
Image Credit : सोशल मीडिया
13 साल की उम्र में बिब्बी को अख्तरी बाई के नाम से जाना जाने लगा था, 15 साल की उम्र में अख्तरी बाई फैजाबादी के नाम से पहली बार मंच पर उतरीं
Image Credit : सोशल मीडिया
भारत सरकार ने इस सुर साम्राज्ञी को पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया था, उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था
Image Credit : सोशल मीडिया
बेगम अख्तर की आवाज में जिंदगी के सारे दर्द साफ झलकते थे, 30 अक्टूबर 1974 को वह इस दुनिया को अलविदा कह गईं