अमर उजाला
Thu, 23 February 2023
सितारों संग सेल्फी लेने के चक्कर में कई बार फैंस हद पार कर जाते हैं, इसका हालिया उदाहरण सोनू निगम के साथ हुई घटना है
कुछ समय पहले मुबंई एयरपोर्ट से करीना का एक वीजियो सामने आया था, जिसमें करीना को फैंस ने तस्वीर खिंचवाने के लिए घेर लिया था, फैन की इन हरकतों से करीना बेहद असहज नजर आई थीं
शहनाज गिल का भी एक वीडियो सामने आया था, जब एयरपोर्ट पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक फैन से शहनाज के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की थी
हाल ही में आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सेल्फी लेने के बाद एक महिला फैन आदित्य को किस करने की जिद करने लगी और आखिर में उनका हाथ चूम लिया
सारा अली खान का भी एक वीडियो सामने आया था, वह एयरपोर्ट पर जा रही थीं तभी एक फीमेल फैन ने उनके कंधे के पास से हाथ निकाला, तब सारा सहम गई थीं
शहनाज गिल ने फिर पिघलाए फैंस के 'दिल'